फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दो महीने बाद दूसरी युवती के साथ मिली लापता लड़की, बोली- 'हम मर्जी से साथ रह रहे हैं'; सामने आई ये वजह

Fri, 26 Jun 2026 11:17 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के भोरे से लापता हुई बालिग युवती उत्तर प्रदेश के बलिया में दूसरी युवती के साथ मिली। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों की मुलाकात चार साल पहले एक डेटिंग ऐप पर हुई थी और वे आपसी सहमति से साथ रह रही थीं। अब युवती का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
भोरे थाना क्षेत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से करीब दो महीने पहले लापता हुई एक बालिग युवती के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती तौर पर गुमशुदगी के रूप में दर्ज इस मामले में जांच के बाद पता चला कि युवती उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक अन्य युवती के साथ अपनी मर्जी से रह रही थी। पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक महीने की तलाश के बाद दर्ज कराई गई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद युवती की मां ने भोरे थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान परिजनों ने पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

मोबाइल लोकेशन से मिला अहम सुराग
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच में मोबाइल की लोकेशन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मिली। इसके बाद पुलिस की टीम बलिया पहुंची और छापेमारी कर लापता युवती को एक अन्य युवती के साथ सुरक्षित बरामद कर लिया।
विज्ञापन


चार साल पहले डेटिंग ऐप पर हुई थी मुलाकात
पुलिस पूछताछ में दोनों युवतियों ने बताया कि उनकी मुलाकात करीब चार वर्ष पहले एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। पहले दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो समय के साथ गहरी दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी इच्छा और आपसी सहमति से साथ रह रही थीं और किसी प्रकार का दबाव या जबरदस्ती नहीं थी।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : नाश्ते के बहाने घर से बुलाकर ले गए, फिर कर दी युवक हत्या; पुलिस को प्रेम-प्रसंग का भी शक
विज्ञापन


कोर्ट में बयान के बाद आगे होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि गोपालगंज की युवती बालिग है, इसलिए उसे कानून के तहत अपने निर्णय लेने का अधिकार है। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के तहत युवती को न्यायालय में पेश कर उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें