फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit Bihar: पीएम मोदी 30 मई को गोपालगंज में एलिवेटेड रोड का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, ये रहेगी खासियत

Thu, 29 May 2025 03:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि इस एलिवेटेड रोड के चालू होने से गोपालगंज शहर को लंबे समय से जूझ रही जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 2.75 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण एनएच 27 पर बंजारी से हजियापुर तक किया गया है। इस परियोजना पर 184.9 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को गोपालगंज में बंजारी-हजियापुर एलिवेटेड रोड का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब ई-लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा रंगरोगन एवं अन्य अंतिम कार्यों को तेजी से निपटाया जा रहा है। इस एलिवेटेड रोड के चालू होने से गोपालगंज शहर को लंबे समय से जूझ रही जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 2.75 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण एनएच 27 पर बंजारी से हजियापुर तक किया गया है। इस परियोजना पर 184.9 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

विज्ञापन


निर्माण कार्य की जिम्मेदारी एएससी इंफ्रा कंपनी को सौंपी गई थी। हालांकि, इस एलिवेटेड रोड का निर्माण तय समय-सीमा 31 अगस्त 2024 तक पूरा होना था, लेकिन कार्य में करीब 8-9 महीने की देरी हुई और यह मई 2025 में जाकर पूरा हो सका। फिलहाल, इस रोड पर प्रायोगिक तौर पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। लेकिन, विधिवत रूप से इसे प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद ही आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड के चालू हो जाने से हजियापुर से बंजारी तक का सफर अब काफी आसान और सुगम हो गया है। पहले जहां जाम के कारण इस दो किलोमीटर की दूरी को तय करने में घंटों लग जाते थे, अब वाहन बिना किसी रुकावट के तेजी से गुजर रहे हैं।

अंतिम कार्यों को तेजी से निपटाया जा रहा
गौरतलब है कि इस एलिवेटेड रोड की मांग वर्ष 2016 में उठी थी। उस समय शहरवासियों ने प्रस्तावित फ्लाईओवर के विरोध में आवाज़ उठाई थी और उसकी जगह बंजारी से हजियापुर तक एलिवेटेड रोड बनाए जाने की मांग की थी। करीब नौ साल बाद अब यह सपना साकार हो सका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को गोपालगंज में बंजारी-हजियापुर एलिवेटेड रोड का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब ई-लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा रंगरोगन एवं अन्य अंतिम कार्यों को तेजी से निपटाया जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: 15 जून के बाद आएगा जिले की नहरों में पानी, बोरिंग के सहारे खेत तैयार कर रहे किसान

इस एलिवेटेड रोड के चालू होने से गोपालगंज शहर को लंबे समय से जूझ रही जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 2.75 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण एनएच 27 पर बंजारी से हजियापुर तक किया गया है। इस परियोजना पर 184.9 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी एएससी इंफ्रा कंपनी को सौंपी गई थी। हालांकि, इस एलिवेटेड रोड का निर्माण तय समय-सीमा 31 अगस्त 2024 तक पूरा होना था, लेकिन कार्य में करीब 8-9 महीने की देरी हुई और यह मई 2025 में जाकर पूरा हो सका।

2016 में उठी थी इसकी मांग
फिलहाल, इस रोड पर प्रायोगिक तौर पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। लेकिन, विधिवत रूप से इसे प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद ही आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड के चालू हो जाने से हजियापुर से बंजारी तक का सफर अब काफी आसान और सुगम हो गया है। पहले जहां जाम के कारण इस दो किलोमीटर की दूरी को तय करने में घंटों लग जाते थे, अब वाहन बिना किसी रुकावट के तेजी से गुजर रहे हैं। गौरतलब है कि इस एलिवेटेड रोड की मांग वर्ष 2016 में उठी थी। उस समय शहरवासियों ने प्रस्तावित फ्लाईओवर के विरोध में आवाज़ उठाई थी और उसकी जगह बंजारी से हजियापुर तक एलिवेटेड रोड बनाए जाने की मांग की थी। करीब नौ साल बाद अब यह सपना साकार हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें