फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नदी पार करते वक्त पैर फिसलने से डूबा व्यक्ति, इलाके में मची सनसनी, लोगों ने उठाई ये मांग

Sun, 07 Sep 2025 07:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के बसंत नगर गांव के पास नदी पार करते समय पैर फिसलने से धनौती गांव निवासी दिलीप राम की डूबकर मौत हो गई।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के बसंत नगर गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी पार करते समय पैर फिसलने से धनौती गांव निवासी दिलीप राम की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दिलीप राम बाजार जाने के लिए नदी पार कर रहे थे। नजदीकी पुल काफी दूर होने के कारण वे पैदल ही नदी पार करने लगे। जलस्तर सामान्य दिखने के बावजूद पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूब गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पढ़ें; जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पुल दूर होने की वजह से लोग अक्सर इस रास्ते से नदी पार करते हैं। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र नदी पर पुल निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। हसनपुरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें