फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एनएच-27 कट बंद करने का विरोध तेज, बेलबनवा में सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर

Sat, 21 Feb 2026 04:19 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बेलबनवां गांव स्थित हनुमान मंदिर के सामने बने कट को बंद करने की कार्रवाई का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। एनएचएआई की टीम के पहुंचते ही सैकड़ों महिला और पुरुष मौके पर जमा हो गए और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बेलबनवां गांव स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने बने कट को शनिवार को बंद करने की कार्रवाई शुरू की गई। यह कट वर्षों से एक दिशा से दूसरी दिशा में आने-जाने के लिए इस्तेमाल होता रहा है। एनएचएआई की टीम जैसे ही इसे बंद करने पहुंची, स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन


कट बंद करने से रोका, जताई नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने काम कर रही टीम को कट बंद करने से रोक दिया। उनका कहना था कि हनुमान मंदिर से आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। रोज सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पार कर मंदिर में पूजा करने जाती हैं। यदि कट बंद कर दिया गया तो उन्हें काफी दूर घूमकर जाना पड़ेगा।

स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को भी होगी परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दूसरी ओर कई शिक्षण संस्थान, डिग्री कॉलेज, स्कूल और कोचिंग सेंटर हैं, जहां छात्र-छात्राएं रोज आते-जाते हैं। कट बंद होने से उन्हें कई किलोमीटर दूर जाकर यू-टर्न लेना पड़ेगा। इससे समय और दूरी दोनों बढ़ेंगे और लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आम लोगों की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए या सुरक्षित तरीके से आने-जाने की सुविधा जारी रखी जाए।
विज्ञापन


पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल

पुलिस पहुंची मौके पर, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

कट बंद करने के विरोध की सूचना मिलने पर कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सैकड़ों ग्रामीण प्रदर्शन में शामिल

धरना-प्रदर्शन में फूलमती देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी, धूपपति देवी, लालपति देवी, चंद्रावती देवी, राजकुमार, सुशीला देवी, रीना देवी, रामविचार प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, अमरनाथ कुमार, अमरजीत कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक कोई उचित समाधान नहीं निकलेगा, वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें