फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान लौट रही वोल्वो बस आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी, तीन की मौत, 28 यात्री घायल; आधा दर्जन गंभीर

Tue, 18 Nov 2025 02:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

नई दिल्ली से सीवान आ रही एक वोल्वो स्लीपर बस मंगलवार सुबह आगरा–कानपुर एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो सीवान के निवासी और एक पश्चिम बंगाल का यात्री शामिल है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से सीवान लौट रही एक स्लीपर वोल्वो बस मंगलवार अहले सुबह आगरा–कानपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 यात्री घायल हुए हैं। मरने वालों में सीवान के दो यात्री भी शामिल हैं। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार और चालक की झपकी बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार बस सोमवार शाम को नई दिल्ली से सीवान के लिए रवाना हुई थी। सुबह लगभग 4 बजे, जैसे ही बस कानपुर–आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंची, वह तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस लगभग 100 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे, जिससे चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई है।

राहगीरों और पुलिस ने मिलकर बचाई कई जिंदगियां

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव में जुट गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य 28 घायल थे। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सीवान जिला प्रशासन ने मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए टोल–फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, ताकि वे संपर्क कर अपने परिजनों का हाल जान सकें।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान- दो सीवान के, एक पश्चिम बंगाल का

हादसे में मारे गए तीन लोगों की पहचान इस प्रकार है—
  • अनुराग (5 वर्ष) पुत्र अजय कुमार, निवासी सीवान
  • नसीम आलम (20 वर्ष) पुत्र सुहैल अहमद, निवासी सीवान
  • शशि कुमार, पुत्र धर्मेंद्र गिरी, निवासी पश्चिम बंगाल

पढे़ं;  नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि 5 वर्षीय अनुराग की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गुड़िया देवी का पैर कट गया है और पिता अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हैं व अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें