फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खाकी पर लगा दाग, JDU विधायक का बॉडीगार्ड और एसपी सेल का सिपाही 300 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

Wed, 13 May 2026 09:07 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज में शराबबंदी कानून के बीच पुलिस विभाग की बड़ी किरकिरी हुई है। जेडीयू विधायक के अंगरक्षक और एसपी की टेक्निकल सेल में तैनात सिपाही को 300 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
300 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच गोपालगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस पुलिस विभाग पर शराबबंदी कानून लागू कराने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के दो सिपाही अवैध शराब तस्करी में पकड़े गए हैं। गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 300 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


लग्जरी कार से बरामद हुई भारी मात्रा में शराब
जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ब्रेजा कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान राहुल कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई।

विधायक का अंगरक्षक और एसपी सेल का जवान निकला आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सामने आने के बाद मामला और भी हाई-प्रोफाइल बन गया। बताया जा रहा है कि अमित कुमार बैकुंठपुर से जेडीयू विधायक मंजीत सिंह का अंगरक्षक था। जांच में खुलासा हुआ कि वह देर रात विधायक आवास की ड्यूटी छोड़कर निजी वाहन से उत्तर प्रदेश शराब की खेप लेने गया था। वहीं, दूसरा आरोपी राहुल कुमार गोपालगंज एसपी की टेक्निकल सेल में तैनात था। दोनों बिहार सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस जांच के दौरान पकड़े गए।
विज्ञापन


विधायक मंजीत सिंह ने दी सफाई
इस मामले पर विधायक मंजीत सिंह ने कहा कि अमित कुमार की गतिविधियां पिछले कुछ समय से संदिग्ध लग रही थीं। उन्होंने दावा किया कि चार दिन पहले ही विभाग को पत्र लिखकर उसे सुरक्षा ड्यूटी से हटाने की अनुशंसा की गई थी। हालांकि समय रहते कार्रवाई नहीं हो सकी और अब वह शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: शिक्षा विभाग की बड़ी चूक, 68 शिक्षकों के खातों में पहुंचा अधिक वेतन; अब लौटाने का आदेश

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गोपालगंज में पुलिसकर्मियों की शराब तस्करी में संलिप्तता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कुचायकोट के तत्कालीन थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह को भी शराब मामले में दोषी पाए जाने पर बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


विभाग ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत
सदर एसडीपीओ प्रांजल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह विभाग के अंदर का ही व्यक्ति क्यों न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें