फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में मस्जिद के अंदर कत्ल! मौलवी की चाकू मारकर हत्या से मचा हड़कंप

Mon, 17 Aug 2026 12:39 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार स्थित मस्जिद में मौलवी शफीक अहमद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। समय पर अजान नहीं होने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ और मस्जिद के अंदर उनका खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन
मस्जिद में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार स्थित मस्जिद के अंदर मौलवी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी शफीक अहमद के रूप में हुई है।

समय पर अजान नहीं हुई तो लोगों को हुआ शक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोज की तरह निर्धारित समय पर मस्जिद से अजान की आवाज नहीं आई। इससे आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। कुछ स्थानीय लोग जब स्थिति का जायजा लेने के लिए मस्जिद के अंदर पहुंचे तो वहां मौलवी शफीक अहमद का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है, ताकि इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय स्थिति न पैदा हो।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

पुलिस की फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाके की भी जांच की जा रही है, ताकि हत्या से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें।

हत्या की वजह और आरोपी अब भी अज्ञात

फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के इलाकों को खंगाला जा रहा है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें