फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रामनवमी की धूम, भाईचारे के बीच निकली भव्य शोभा यात्रा, गूंजे जय श्री राम के जयकारे

Thu, 26 Mar 2026 05:32 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज में रामनवमी का पर्व इस बार आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। रूईधासा मैदान से निकली भव्य शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और युवाओं के जोश ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
किशनगंज में धूमधाम से मनी रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 70 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले सीमावर्ती किशनगंज जिले में गुरुवार को श्री रामनवमी का पावन पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के साथ भव्य रूप में मनाया गया। इस मौके पर पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया और जगह-जगह जय श्री राम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भगवा झंडे और हाथों में पारंपरिक हथियार लिए हजारों राम भक्त रामनवमी जुलूस में शामिल हुए। शहर के रूईधासा मैदान से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य और आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में वीर शिवाजी सेना संगठन और श्री राम सेना के भी सैकड़ों सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन


युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

श्रद्धालुओं में खासकर युवाओं का जोश देखने लायक था। युवा डीजे की धुन पर झूमते नजर आए और पूरे रास्ते भक्ति और उत्साह का माहौल बनाए रखा। शोभा यात्रा में शामिल भव्य और सजीव झांकियां लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। भगवान श्री राम, माता जानकी, भगवान भोलेनाथ, माता काली और बजरंगबली सहित विभिन्न देवी-देवताओं की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इन कलाकारों के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखा गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह

यात्रा के दौरान शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर कलाकारों ने तांडव नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा आयोजन और भी जीवंत हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार खुद गांधी चौक पर सुरक्षा का जायजा लेते नजर आए। पुलिस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए पूरे शहर की निगरानी की जा रही थी। जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था और पूरे रूट पर लगातार निगरानी रखी गई। वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह भव्य शोभा यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुल मिलाकर, किशनगंज में इस बार की रामनवमी न सिर्फ भक्ति और उत्साह का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल भी पेश कर गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें