फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: होटल मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, PMCH पटना किया रेफर; VIP गली में वारदात से मचा हड़कंप

Sun, 01 Feb 2026 10:15 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ललिता होटल के मैनेजर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अपराध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा शहर में अपराधियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के वीआईपी गली स्थित ललिता होटल के मैनेजर को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होटल मैनेजर को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


इस खबर को बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें