फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सरकारी काम में लापरवाही पड़ी भारी, DM की एक रिपोर्ट और तुरंत सस्पेंड हो गए सीओ

Wed, 15 Apr 2026 07:17 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: गोपालगंज सदर के सीओ रजत बर्णवाल को राजस्व कार्यों में लापरवाही, लक्ष्य पूरा न करने, दस्तावेजों के खराब रखरखाव और ‘राजस्व महा-अभियान’ में शिथिलता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।  
विज्ञापन
सदर सीओ रजत बर्णवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने में विफलता के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। ताजा मामले में गोपालगंज के सदर सीओ रजत बर्णवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई राजस्व कार्यों में गंभीर कोताही और सरकारी अभियानों के प्रति उदासीनता बरतने के कारण की गई है।

विज्ञापन


निलंबन के मुख्य कारण
जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक के बाद यह स्पष्ट हुआ कि सदर अंचल में राजस्व संग्रह और दस्तावेजों के रखरखाव की स्थिति बेहद चिंताजनक थी। राजस्व महा-अभियान में शिथिलता, बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा-अभियान के तहत भूमि संबंधी दस्तावेजों के डिजिटलीकरण और सुधार का कार्य प्राथमिकता पर था, जिसमें सदर सीओ की भूमिका असंतोषजनक पाई गई।

बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं हुआ था सुधार
अंचल क्षेत्र से होने वाली राजस्व की वसूली लक्ष्य से काफी कम रही। बार-बार चेतावनी के बावजूद वसूली की गति में कोई सुधार नहीं देखा गया। महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों के संधारण और उनकी प्रोसेसिंग में भारी शिथिलता पाई गई, जिससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बहन की शादी का न्योता बांटने निकला था भाई, कफन में लिपटकर लौटी उसकी लाश; खुशी मातम में बदली
विज्ञापन


पूरे बिहार में प्रशासनिक हड़कंप
रजत बर्णवाल के निलंबन के बाद गोपालगंज के अन्य अंचलों में भी हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे लंबित राजस्व मामलों का निपटारा शीघ्र करें और 'राजस्व महा-अभियान' को सफल बनाने के लिए गंभीरता से काम करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें