फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेत में राख रखने को लेकर विवाद में किसान की हत्या, परिवार पर भी हमला; गांव में तनाव

Sun, 26 Jan 2025 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के तुरपट्टी गांव में राख रखने को लेकर उपजे विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। मामूली से शुरू हुआ यह विवाद रविवार को एक किसान की जान ले बैठा। हमले में किसान के परिवार के दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रामनरेश सिंह के परिजनों में शोक का माहौल है और गांव में तनाव व्याप्त है।

विज्ञापन

 
राख रखने पर पड़ोसियों को थी आपत्ति
जानकारी के मुताबिक, तुरपट्टी गांव निवासी रामनरेश सिंह ने अपने खेत में राख रखी थी, जो उनके पड़ोसियों को नागवार गुजरी। 23 जनवरी को पड़ोसियों ने राख से आने वाली बदबू का हवाला देकर इसे हटाने की मांग की। रामनरेश सिंह ने इसका विरोध किया, जिसके बाद बहस बढ़ने लगी। मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और पड़ोसियों ने रामनरेश सिंह पर हमला कर दिया।
 
परिवार के अन्य सदस्य भी घायल
हमले के दौरान आरोपियों ने रामनरेश सिंह को जमीन पर गिराकर उनकी छाती पर चढ़कर मारपीट की। जब उनका बेटा गोपाल सिंह और बेटी कुमौती कुमारी बचाने आए, तो उन पर भी लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हिंसक हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
इलाज के दौरान किसान की मौत
घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को तत्काल हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रामनरेश सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोपालगंज के सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, रविवार की शाम इलाज के दौरान रामनरेश सिंह ने दम तोड़ दिया।
 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हथुआ थाना अध्यक्ष बालेश्वर राय ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
तनाव के बीच परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
किसान रामनरेश सिंह की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में तनाव का माहौल है और लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एहतियातन कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें