फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 23 नवंबर को CM नीतीश करेंगे सुधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन, दलित बस्ती का दौरा भी; तैयारियां जोरों पर

Mon, 18 Nov 2024 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री बैरिया में 23 नवंबर को सुधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस डेयरी प्लांट से प्रतिदिन एक लाख लीटर दूध का उत्पादन होगा। साथ ही मुख्यमंत्री कटेया के निकट स्थित दलित बस्ती का दौरा करेंगे और जनता से संवाद स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश के दौरे की जानकारी देते शिक्षा मंत्री सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कटेया प्रखंड के बैरिया में 23 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को भोरे विधानसभा के विधायक एवं बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बैरिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री के दौरे की विस्तृत जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री बैरिया में 23 नवंबर को सुधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस डेयरी प्लांट से प्रतिदिन एक लाख लीटर दूध का उत्पादन होगा। इससे गोपालगंज के विजयीपुर, कटेया, भोरे और पंचदेवरी क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के देवरिया और कुशीनगर जिलों की जनता को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दूध की बढ़ती खपत को देखते हुए भविष्य में प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सकती है। 
 
इसके अलावा, मुख्यमंत्री कटेया के निकट स्थित दलित बस्ती का दौरा करेंगे और जनता से संवाद स्थापित करेंगे। यह कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि बैरिया की धरती पर पहली बार मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है। जनता को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र का विकास होगा और लंबे समय से उपेक्षित इस इलाके की दिशा व दशा में सुधार आएगा। 
विज्ञापन

 
शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। गौ-पालन को बढ़ावा देने के लिए अनुदान पर ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों और ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मंत्री ने क्षेत्र में 127 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सबग्रिड पावर सबस्टेशन की भी चर्चा की, जिसका काम तेजी से प्रगति पर है। 
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हथुआ एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन, विजयीपुर सीओ वेदप्रकाश नरायण और जदयू प्रखंड अध्यक्ष नितेंद्र राय सहित कई प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें