फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के इस जिले में होली पर डीजे बैन: जिला प्रशासन सख्त, शांति व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारी जारी

Wed, 25 Feb 2026 03:58 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सारण जिला प्रशासन ने डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की बैठक के दौरान का चित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस संबंध में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि होली के अवसर पर जिले में डीजे के संचालन पर पूर्णतः रोक रहेगी। सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देश देने और सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। साथ ही अश्लील और भड़काऊ गीत बजाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सार्वजनिक जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि होली के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखें।

असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी

विज्ञापन

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च और रात्रि गश्ती अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

ये भी पढ़ें- Bihar News: मुंगेर में ‘बच्चा चोरी’ की साजिश नाकाम, दादी बनी ढाल, केमिकल छिड़क फरार हुईं संदिग्ध युवतियां

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि मद्य निषेध कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्रभावी आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यक मामलों में सीसीए के तहत प्रस्ताव भेजे जाएंगे। सभी थानों को स्थानीय शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें