फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: फसल गंवा चुके किसानों को दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा मुआवजा, कृषि मंत्री ने दिए त्वरित सर्वे के निर्देश

Sat, 03 Oct 2026 08:25 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

बिहार में बाढ़ से फसल गंवा चुके किसानों को दुर्गा पूजा से पहले मुआवजा देने की तैयारी है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने फसल क्षति का सर्वे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 18 जिलों में प्रारंभिक सर्वे पूरा हो चुका है।

 

विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों से मिलते मंत्री विजय कुमार सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में हाल ही में आई बाढ़ से फसल गंवा चुके किसानों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले मुआवजा राशि देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी दिशा में कृषि मंत्री और गोपालगंज के जिला प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का त्वरित आकलन पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

गोपालगंज दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने बताया कि राज्य के 18 जिलों में फसल क्षति का प्रारंभिक सर्वे पूरा किया जा चुका है। सर्वे में बड़े पैमाने पर फसलों के नुकसान की बात सामने आई है। जिन क्षेत्रों में अभी सर्वे लंबित है, वहां अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई पात्र किसान सहायता से वंचित न रहे।

कृषि इनपुट अनुदान के तहत मिलेगी सहायता

आपदा प्रबंधन व्यवस्था के तहत प्रभावित किसानों को अधिकतम दो हेक्टेयर यानी पांच एकड़ तक की भूमि के लिए सहायता राशि दी जाएगी। असिंचित क्षेत्र में 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर, सिंचित क्षेत्र में 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर और बहुवर्षीय फसल व गन्ने के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता राशि दी जाएगी।

तटबंध टूटने की होगी उच्चस्तरीय जांच

गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के शीतलपुर में तटबंध टूटने की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। कृषि मंत्री ने जिलाधिकारी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का प्राथमिक उद्देश्य आपदा की इस घड़ी में किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को समय पर सहायता मिल सके और वे दुर्गा पूजा का त्योहार बिना आर्थिक संकट के मना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें