फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क पर चलती कार कैसे बनी आग का गोला, चालक की सतर्कता से बची जान; वाहन जलकर खाक

Wed, 04 Mar 2026 07:26 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के भोरे-भिंगारी रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता से उसकी जान बच गई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
चलती कार में अचानक आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के भोरे-भिंगारी रोड स्थित हाई स्कूल मैदान के समीप मंगलवार को एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार युवक समय रहते बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोरे निवासी एवं रेफरल अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी प्रिंस कुमार अपनी कार से भिंगारी रोड की ओर जा रहे थे। भोरे हाई स्कूल के खेल मैदान के पास पहुंचते ही उन्हें वाहन में तकनीकी खराबी का आभास हुआ। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गए।

बताया जाता है कि इसी दौरान कार के इंजन से धुआं उठने लगा, जो कुछ ही पलों में आग की लपटों में बदल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि प्रिंस कुमार को संभलने का मौका भी नहीं मिला। हड़बड़ी में उनका मोबाइल फोन और जरूरी कागजात कार के अंदर ही रह गए, जो आग में जलकर राख हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nitish Kumar : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन?

सरेराह कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण कोई पास नहीं जा सका। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें