फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्कूल में दो शिक्षकों के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट, छात्रों में अफरा-तफरी; दी गई कार्रवाई की चेतावनी

Sat, 24 May 2025 05:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: प्रभारी बीईओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है। विद्यालय में शिक्षकों के बीच ऐसी घटना अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो शिक्षकों में मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर कॉलोनी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को दो शिक्षकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इस घटना के चलते विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्राएं भयभीत हो गए।

सूचना मिलते ही प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अरविंद कुमार सिंह श्रीपुर थाना पुलिस के साथ विद्यालय पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रार्थना सभा के बाद भड़का विवाद

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र सिंह और अमरेश प्रसाद के बीच शनिवार की सुबह प्रार्थना सभा के दौरान किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर दिया, लेकिन जब छात्र कक्षाओं में चले गए, तब दोनों शिक्षकों के बीच पुनः विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। शिक्षक अमरेश प्रसाद का आरोप है कि देवेंद्र सिंह ने अपने गांव से दर्जनभर अज्ञात लोगों को बुलाकर उन पर झाड़ू और चप्पलों से हमला करवाया। हमले के बाद देवेंद्र सिंह मौके से फरार हो गए। वहीं, देवेंद्र सिंह ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अमरेश प्रसाद उनके खिलाफ लंबे समय से दुर्भावना रखते हैं। उनका कहना है कि अमरेश विद्यालय में केवल उपस्थिति दर्ज कर बाहर चले जाते हैं। इस बाबत विभागीय जांच भी हो चुकी है, जिसे लेकर अमरेश उन्हें दोषी मानते हैं और अक्सर अपशब्द कहते हैं। मारपीट की घटना से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हुआ और छात्र सहमे हुए नजर आए। कुछ अभिभावकों ने भी विद्यालय पहुंचकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

पढ़ें: प्लास्टर की जगह पैर में बांध दिया कार्टन, बिहार में फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही हो गई उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई: बीईओ

प्रभारी बीईओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है। विद्यालय में शिक्षकों के बीच ऐसी घटना अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय अभिभावकों ने विद्यालय में बढ़ती अनुशासनहीनता पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें