फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जमीन की लालच और खून के प्यास की खौफनाक कहानी, 97 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर की हत्या; मची सनसनी

Thu, 27 Nov 2025 03:59 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Saran News: सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार देर रात 97 वर्षीय रामाशीष राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वृद्ध को घर के बरामदे में सोते समय नजदीक से गोली मारी गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत के बाद गांव में मचा हड़कंप, जांच शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीनी विवाद को लेकर 97 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवाड़ी गांव की है। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात स्व. गगनदेव राय के पुत्र 97 वर्षीय रामाशीष राय को घर के बरामदे में सोए अवस्था में नजदीक से गोली मारी गई।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि हत्या की जानकारी आज अहले सुबह तब मिली जब लोग चाय पीने के लिए उठे। इस घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

जानें क्या थी विवाद की असल वजह?
मृतक के नाती राजू कुमार ने बताया कि देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए थे। उन्होंने बरामदे में कुछ पट्टीदारों को खड़ा देखा, लेकिन मामले की गंभीरता को समझ नहीं पाए और वापस सो गए। सुबह जब वृद्ध का शव बरामदे में देखा गया, तो पूरे घर में कोहराम मच गया। हत्या के मामले में चार पड़ोसियों के नाम संदेह के घेरे में हैं, हालांकि अभी तक कोपा थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। परिजनों ने बताया कि भूमि बंटवारा पहले ही हो चुका था, लेकिन पट्टीदार इससे असंतुष्ट थे और अक्सर विवाद होता रहता था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े घुसे छह नकाबपोश; बिहार में एक करोड़ की लूट, फायरिंग से दहशत फैलाई
विज्ञापन


घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए
कोपा थाने के थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मृतक के पुत्र बाहर रहते थे, जिसके कारण वह अपने नाती राजू कुमार राय के साथ रहते थे, जो उनकी जमीन और संपत्ति की देखभाल करता था। इसी बात से पट्टीदारों में नाराजगी बताई जा रही है। राजू ने बताया कि रात में गोली की आवाज सुनकर वह बाहर आया था और पट्टीदारों को देखा था, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि उसके नाना को गोली मारी गई है, क्योंकि सभी के घर एक ही परिसर में स्थित हैं।

घटना की सूचना पर कोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें