फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा में बेकाबू हुआ प्रदर्शन, भीड़ ने पुलिस वाहन फूंका; पथराव के बाद लाठीचार्ज, डीएम ने संभाला मोर्चा

Sat, 25 Jul 2026 02:08 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुलाए गए बिहार बंद के दौरान छपरा में प्रदर्शन हिंसक हो गया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना के बाद पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
भीड़ ने पुलिस वाहन फूंका - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट पेपर लीक मामले को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का असर शनिवार को सारण जिले में भी व्यापक रूप से देखने को मिला। जिला मुख्यालय स्थित छपरा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, नगर निगम क्षेत्र के नगरपालिका चौक, साहेबगंज, थाना चौक, डाक बंगला रोड, सदर अस्पताल चौक, दारोगा राय चौक, भरत मिलाप चौक और भगवान बाजार रोड पर प्रदर्शन सबसे अधिक उग्र हो गया।
विज्ञापन


पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें दोनों ओर से पथराव की घटना सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आगजनी के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

मौके पर एसपी ने पहुंचकर जायजा लिया
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिलकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से शांति बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद कुछ समय के लिए प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए, लेकिन बाद में कई प्रदर्शनकारी शहर के अन्य इलाकों में पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन जारी रखते देखे गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'बिहार बंद' का दिखा मिला-जुला असर, किशनगंज में खुले रहे बाजार; युवाओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन


पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें