Bihar : तीन से चार बाइक पर सवार अपराधी अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। अचानक हुए गोलीबारी में शख्स कुछ समझ पाता, तब तक वह अपराधियों का निशाना बन चुका था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीवान जिले में अपराधियों ने वीआईपी पार्टी के सक्रिय सदस्य को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान स्वर्गीय संजय सहनी के पुत्र राहुल सहनी के रूप में हुई है। घटना आसाव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राहुल नदी के किनारे ईंट भट्टे के पास घुमने गया था, तभी तीन से चार बाइक पर सवार अपराधी अचानक उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। अचानक हुए गोलीबारी में वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आननफानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।