फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, विद्यालय परिसर में की तालाबंदी; सैकड़ों लोग जुटे

Mon, 25 Aug 2025 04:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: गुस्साए ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट को अंदर से बंद कर तालाबंदी कर दी और सैकड़ों की संख्या में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने घटिया निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के बसंतपुर प्रखंड के सूर्यपुरा गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बन रहे इस विद्यालय में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और निर्माण कार्य में गुणवत्ता की गंभीर अनदेखी की जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण में दो नंबर ईंट, मिट्टी मिश्रित गिट्टी, सफेद बालू और निम्न गुणवत्ता वाले अन्य मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे विद्यालय की छत और दीवारें कभी भी ढह सकती हैं। इस कारण बच्चों और शिक्षकों के बीच दहशत का माहौल है।

गुस्साए ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट को अंदर से बंद कर तालाबंदी कर दी और सैकड़ों की संख्या में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने घटिया निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पढ़ें; सुहागिनों का पर्व हरितालिका तीज कल, बाजारों में रही खरीदारी की धूम; महिलाओं ने साड़ी-बिंदिया खरीदी

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा का मंदिर माने जाने वाले विद्यालय में इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं हुआ तो भविष्य में भवन बच्चों और शिक्षकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

इस मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों को पूरी जानकारी दे दी गई है। फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है और जांच के बाद संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें