फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छपरा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत; गांव में पसरा मातम

Sat, 22 Nov 2025 06:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar News: बताया जा रहा है कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शनिवार को बच्चे आंगनबाड़ी से लौटकर तालाब की ओर आए थे या फिर वहीं से पोखरे की ओर चले गए थे। हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसा पूर्वी पंचायत अंतर्गत धनौती गांव में शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। गांव स्थित एक निजी मछली पालन वाले पोखरे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है और हर किसी की आंखें नम हैं।

बताया जाता है कि तीनों बच्चे तालाब किनारे मछली देखने, खेलने या नहाने गए होंगे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी जान चली गई। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें तत्काल एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ इरफान अहमद ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृत बच्चों की पहचान धनौती गांव निवासी मनोज मांझी के 4 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार, सरोज मांझी की 3 वर्षीय पुत्री तन्या कुमारी दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे और सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव निवासी सोनी कुमारी (5 वर्ष) के रूप में हुई है। सोनी अपने ननिहाल धनौती गांव आई हुई थी। तीनों बच्चे गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते थे। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शनिवार को बच्चे आंगनबाड़ी से लौटकर तालाब की ओर आए थे या फिर वहीं से पोखरे की ओर चले गए थे। हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

पढ़ें: बियाडा से निकल रहा गंदा पानी, 100 बीघा धान फसल बर्बाद; किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग 

सीएचसी से घटना की सूचना एकमा थाना और अंचलाधिकारी को दी गई। सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक नंदकिशोर सिंह टीम के साथ पहुंचकर परिजनों से बयान लिया और शवों को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी अमलेश कुमार ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और आपदा सहायता मद से प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें