फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

Wed, 23 Oct 2024 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News: गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाने के पिपरहीं गांव के एक दस वर्षीय किशोर की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुधवार की सुबह हो गई। किशोर का नाम प्रियांशु कुमार है जो हृदया पटेल का लड़का बताया जाता है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उक्त घटना के बारे में विजयीपुर थानाध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा ने बताया कि घटना सही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जायजा लिया गया है। स्वजन किशोर को घटनास्थल से लेकर चले गए थे। शाम तक स्वजन की ओर से किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। जैसे ही कोई आवेदन मिलता है, प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जायेगी।

घटना के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि प्रियांशु सुबह करीब साढ़े सात बजे मझवलिया बाजार की ओर से साइकिल से घर वापस लौट रहा था। तभी विपरित दिशा से किसी स्कूल बस की चपेट में आ गया। अगल बगल के लोग घटना देख दौड़कर पहुंचे, तब तक बस चालक बस को तेज रफ्तार से कटेयां की ओर भगा ले गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें