उक्त घटना के बारे में विजयीपुर थानाध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा ने बताया कि घटना सही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जायजा लिया गया है। स्वजन किशोर को घटनास्थल से लेकर चले गए थे। शाम तक स्वजन की ओर से किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। जैसे ही कोई आवेदन मिलता है, प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जायेगी।
घटना के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि प्रियांशु सुबह करीब साढ़े सात बजे मझवलिया बाजार की ओर से साइकिल से घर वापस लौट रहा था। तभी विपरित दिशा से किसी स्कूल बस की चपेट में आ गया। अगल बगल के लोग घटना देख दौड़कर पहुंचे, तब तक बस चालक बस को तेज रफ्तार से कटेयां की ओर भगा ले गया।