फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 29 Apr 2025 04:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: रेशमा के भाई ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2 बजे उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि रेशमा की तबीयत खराब है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक रेशमा की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा खुर्द गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रेशमा खातून के रूप में हुई है, जिसकी शादी छह माह पूर्व गांव के ही एमडी वसीम से हुई थी।

रेशमा की मौत के बाद उसके मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि रेशमा को शादी के बाद से ही लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट होती थी।

रेशमा के भाई ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2 बजे उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि रेशमा की तबीयत खराब है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक रेशमा की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


पढ़ें: मालगाड़ी की चपेट में आकर दंपती की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम; पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा    

वहीं, ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा है कि रेशमा की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने हत्या के आरोपों को निराधार बताया है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित कारण शामिल हैं। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रेशमा की शादी के बाद से ही ससुराल में पारिवारिक कलह की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल की तैनाती की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें