फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घने कोहरे व धुएं के कारण तीन वाहनों की भीषण टक्कर, चार लोग गंभीर घायल; बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Fri, 19 Dec 2025 01:30 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर आमडाढ़ी आरओबी के पास घने कोहरे और धुएं के कारण तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले सहित बिहार के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच छपरा-सीवान राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-531 पर गुरुवार की सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमडाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर के पास घने कोहरे और धुएं के कारण बस, स्कॉर्पियो और दूसरी बस के बीच एक साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय घना कोहरा, अत्यधिक धुंध और सड़क किनारे जलाए गए कचरे से उठ रहे धुएं के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान झारखंड के टाटा से सिवान जा रही एक बस की स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रही दूसरी बस भी पहली बस से जा भिड़ी, जिससे तीन वाहनों की यह श्रृंखलाबद्ध दुर्घटना हो गई।

अगला हिस्सा और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

हादसे में बस का अगला हिस्सा और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि तीनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों की पहचान सीवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया पट्टी गांव निवासी बीरेंद्र सिंह, बड़हरिया थाना क्षेत्र के कर्बला गांव निवासी इमामू हक की पत्नी तज्जुम खातून, स्नेहा यादव तथा एक अन्य यात्री के रूप में की गई है।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग घिर गया; विपक्ष को जीतन राम मांझी ने कैसे दे दी ताकत?

जानें कहां किया गया रेफर?
स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि अन्य तीन का उपचार एकमा सीएचसी और निजी अस्पताल में जारी है।

प्राथमिक जांच में घना कोहरा, धुआं और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें