फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: सीवान में कांवड़ियों से भरा पिकअप पलटा, 30 घायल, पांच की हालत गंभीर

Thu, 24 Jul 2025 10:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान के तरवारा थाना क्षेत्र में ये हादसा हुआ। सभी श्रद्धालु बाबाधाम देवघर से लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी श्रद्धालु यूपी के देवरिया जिले से हैं। स्टेरिंग फेल होने के कारण गाड़ी गंडक पुल के पास पलट गई। 
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के तरवारा थाना क्षेत्र में कांवड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में 30 से 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें सात लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। श्रद्धालु बाबाधाम देवघर में जल चढ़ा कर यूपी लौट रहे थे। इसी दौरान तरवारा थाना क्षेत्र के पास हादसा हो गया। कांवड़ियों से भरी गाड़ी पलट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सभी घायल देवरिया जिले के रहने वाले 
जानकारी के अनुसार सावन के पवित्र माह के चलते श्रद्धालु बाबा धाम से जल चढ़कर घर वापस आ रहे थे। सभी लोग यूपी के देवरिया जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। सभी बाबा धाम जल चढ़ाने गए थे। वापस आते समय सीवान जिले के तवारा थाना क्षेत्र के गंडक पुल के पास पहुंचे तभी गाड़ी का स्टेरिंग फेल हो गया, जिसकी वजह से गाड़ी पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार लगभग 30 से 35 सभी लोग घायल हो गए। किसी का हाथ टूटा किसी का सिर फटा। घायलों में सात लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव की विधानसभा सदस्यता फिर से हुई बहाल, कोर्ट ने दो साल की सुनाई थी सजा
विज्ञापन


विज्ञापन


लोगों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। यहां कुछ लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर करने की तैयारी डॉक्टरों के द्वारा चल रही है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति भी गम्भीर रूप से घायल है, जो बड़हरिया का रहने वाला है। लोगों ने बताया कि वह पिकअप में दब गया था। उसकी भी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

वाहन ने दो अन्य को भी लिया चपेट में
घटना की जानकारी देते हुए जीबी नगर तरवारा थाना प्रभारी रितेश मंडल ने बताया कि जिस पिकअप का एक्सीडेंट हुआ है उसमें कांवड़िएं सवार थे। प्रथम जानकारी में सूचना मिल रही है कि ड्राइवर को नींद आने से यह घटना घटी है। अभी स्पष्ट कुछ भी नहीं है। मौके पर एक व्यक्ति चाय पी रहा था, वह भी घायल है। एक बाइक सवार को भी कुचल दिया है, वह भी घायल है। बाकी पांच कांवड़िए ऐसे हैं, जिनको गंभीर चोट लगी है। बाकी लोगों को मामूली चोट लगी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। गाड़ी को जब्त कर थाने लाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें