डॉ. राजेंद्र प्रसाद उच्च विद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
पीएम श्री योजना में शामिल है यह स्कूल, अब बनेगा मॉडल
प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना में चिह्नित किए गए स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें यह स्कूल भी शामिल है। इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार क्रमशः 60:40 के अनुपात में वित्तीय सहभागिता करेंगे। पीएम श्री योजना के तहत प्रत्येक स्कूल को दो करोड़ रुपए दिए जाएंगे, ताकि स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्रों से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर किया जा सके। इन स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने के आधुनिक तरीके जैसे स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल मैदान, कंप्यूटर, विज्ञान प्रयोगशाला आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
18 साल पहले होती थी इस स्कूल में वर्ग छह से आठवीं तक की पढ़ाई
बता दें कि आज से 18 वर्ष पूर्व इस विद्यालय में वर्ग छह से आठ तक की पढ़ाई होती थी। लेकिन, 2007 में यह कक्षाएं बंद हो गईं। अब बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार ने एक बार फिर पत्र जारी कर यह आदेश दिया है कि पीएम श्री योजना में चिह्नित इस स्कूल में वर्ग 6 से लेकर 12 तक की पढ़ाई होगी। अब 18 साल बाद, इस विद्यालय में छात्र वर्ग छह से 12 तक की पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।
Lalu Yadav Health: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद एम्स दिल्ली में भर्ती, CCU में बीपी-शुगर के साथ इस परेशानी पर नजर