फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छपरा में दर्दनाक हादसा, दाहा नदी में डूबे मासूम का शव 12 घंटे बाद मिला; बेटे को देख मां हुई बेहोश

Thu, 04 Dec 2025 11:25 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar News: 7 वर्षीय अनुराग दाहा नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने रातभर खोजबीन के बाद 12 घंटे बाद गुरुवार सुबह उसका शव बरामद किया। घटना से गांव में मातम फैला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मासूम का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा में बुधवार की शाम हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के रनपट्टी गांव निवासी साहेब महतो का 7 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार खेल-खेल में दाहा नदी में डूब गया। अनुराग अपनी बड़ी बहन के साथ नदी किनारे खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि उसकी बहन आवाज तक नहीं लगा सकी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण रातभर टॉर्च और नाव की मदद से खोजबीन करते रहे, लेकिन अंधेरा होने के कारण दिक्कतें बढ़ती रहीं। इसके बावजूद लोगों ने उम्मीद नहीं छोड़ी। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद अनुराग का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

पढे़ं:  दूसरी शादी की खबर पर स्कूल पहुंची शिक्षिका, फिर शिक्षक ने जहर खाया; प्रेम-प्रसंग के मामले का सच क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलते ही माहौल गमगीन हो गया। मां बेसुध हो गई और पिता साहेब महतो फफक-फफककर रोने लगे। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। सूचना पर मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें