फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बदमाश को पकड़ने गई पुलिस और अपराधी में मुठभेड़, कई मामले में वांछित है आरोपी, पैर में लगी गोली

Thu, 27 Feb 2025 02:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan Police: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ हो गई। अपराधी पर कई मामले दर्ज हैं, जिनमें वे वांछित चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
महाराजगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ के बीच अपराधी घायल हो गया। मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के महाराजगंज अनुमंडल थाना क्षेत्र के इन्दौली गांव से एक अपराधी जिसका नाम प्रमोद यादव पिता परमानंद यादव है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह भारी संख्या में अवैध हथियार के साथ अपने साथियों को लेकर वहां पर छिपा हुआ है और कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

विज्ञापन


फिर क्या था, पुलिस ने एक टीम गठित कर आनन-फानन में एसआईटी समेत भारी संख्या में पुलिस बल को लेकर इंदौली गांव छापेमारी की और अपराधी प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस से अपने घर पर भारी संख्या में हथियार छिपाकर रखे होने की बात बताई थी। पुलिस अपने साथ उसके घर लाई, तभी छिपाकर रखे हथियार से मौका देखकर अपराधी प्रमोद यादव ने पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें अपराधी प्रमोद यादव को पैर में गोली लगी है। घटना बीती देर रात की है। 

दर्जनों कांड हैं इस पर दर्ज
सीवान में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों के द्वारा फायरिंग करने के बाद पुलिस ने बचाव किया तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें प्रमोद यादव के पैर में गोली लगी है। वहीं, बताया जाता है कि प्रमोद यादव पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और रंगदारी जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। यही नहीं मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि प्रमोद यादव का आसपास के क्षेत्र में काफी दहशत बना हुआ था और यह पुलिस के लिए सिर दर्द भी था। फिलहाल, घायल प्रमोद यादव को सीवान के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने बताया कि उसके पास से फिलहाल दो कट्टा, दो जिंदा गोली और दो खोखा बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
प्रमोद यादव और पुलिस के भिड़ंत के पूरे मामले पर महाराजगंज के एसडीपीओ ने बताया के हम लोग गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी को पकड़ने गए थे। इसमें गिरफ्तारी के बाद वह पुलिस पर फायरिंग किया। बचाव के क्रम में उसे गोली पैर में लगी है। फिलहाल, उसका इलाज चल रहा है। उसके पास से कई अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें