फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 15 साल की लड़की की निर्मम हत्या, अपराधियों ने मारकर शव को पेड़ से बांधा; यह विवाद हुआ था

Tue, 29 Jul 2025 03:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: इस निर्मम हत्या के बाद सीवान में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रेणू कुमारी के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाव गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर शव को गांव के एक पेड़ से बांध दिया गया। मृतका की पहचान रामसेवक मांझी की पुत्री रेणू कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पूर्व गांव में बच्चों के नहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्षों ने बसंतपुर थाना में आवेदन दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आपसी समझौता कराते हुए सुलह करा दी थी। हालांकि, मंगलवार को उस पुराने विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया।

विज्ञापन


मारपीट के बाद हत्या कर शव फेंका
मंगलवार की सुबह रेणू धान रोपने खेत जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया। परिजनों का आरोप है कि रेणू के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसकी हत्या कर शव को गांव के एक पेड़ से बांध दिया गया। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
तेज प्रताप ने लालू यादव की पार्टी राजद के एक 'जयचंद' का नाम बताया; पार्टी दफ्तर का राजफाश भी कर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के बाद सुलह करवा दी गई थी

बसंतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद में सुलह करा दी गई थी, लेकिन मंगलवार को नाबालिग की निर्मम हत्या की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों से पूछताछ कर विस्तृत जानकारी ली जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें