फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शौच के लिए निकली किशोरी का खेत में मिला शव, चाकू गोदकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 16 Feb 2025 07:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

अंजली शनिवार रात शौच के लिए खेत में गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। सुबह उसकी लाश घर से 200 मीटर की दूरी पर मिली। परिवारवालों का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिससे हत्या का कारण अभी रहस्य बना हुआ है। 
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के एक गांव में उस समय अचानक हलचल मच गई जब शौच करने गई महिलाओं की नजर खेत में एक किशोरी की शव पर पड़ी।सभी महिलाएं चीखने और चिल्लाने लगीं। खेत में मिली शव की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजहिया गांव निवासी संजय महतो की 14 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। मृतका का शव उसके घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर खेत से बरामद किया गया है। इस घटना की जानकारी दरियापुर थाने की पुलिस को मिली। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के साथ-साथ छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंजली शनिवार की रात्रि में अपनी मां तेतरी देवी से खेत में शौच जाने की बात कह कर घर से निकली थी। मां के पैर में गंभीर जख्म होने के वह अकेले ही शौच करने खेत में चली गई थी। रविवार की सुबह मोहल्ले की महिलाएं खेत की ओर गई थीं। वहां खेत में पहुंचते ही महिलाओं की नजर शव पर पड़ी। उसके बाद सभी उपस्थित महिलाएं शोर मचाने लगी। जिस आवाज को सुन कई लोग वहां पहुंच गए और अंजली के घर वाले भी पहुंचे और शव को देखते ही पहचान गए। सुबह का समय होने की वजह से देखते ही देखते लोगों की हुजूम जुट गई। अंजली के शव को देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हत्या पेट पर कई बार चाकू गोदकर की गई है।

अंजली के पिता संजय महतो के संबंध में बताया गया कि वह दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी कर घर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव के घर में संजय महतो की पत्नी तेतरी देवी, मां मानती देवी एवं पिता किशन देव महतो रहते हैं। घटना के बाद पूरा परिवार बेसुध पड़ा हुआ है। वही अंजली के परिजनों द्वारा बताया गया कि गांव में किसी भी तरह का किसी से कोई वाद विवाद नहीं है। आखिरकार किसने हत्या की और क्यों किया यह अबूझ पहेली बनी हुई है। वही घटना के बाद से ही लोगों की भीड़ मृतिका के दरवाजे पर पहुंची हुई है। जहां गांव के लोग  परिवार के सदस्यों को चुप कराने का प्रयास करने के साथ ढांढस बंधवा रहे है।
विज्ञापन


घटना स्थल की मुआयना के साथ बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जिसमे विशेष रूप से एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम घटना स्थल पहुंच एक एक बिंदु का छानबीन करते हुए नमूना एकत्रित कर रही है। जहां एफएसएल की टीम घटना स्थल से मृतिका के कपड़ा से खून का नमूना लिया है। जबकि डॉग स्क्वायड टीम भी हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई थी। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों में सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर, स्थानीय थाने के थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद अपने स्तर से घटना की जांच अलग- अलग एंगल से कर जानकारी एकत्रित कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष द्वारा किशोरी की हत्या मामले में त्वरित उद्भेदन एवं घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों तक पहुंचने के साथ-साथ हत्या में शामिल हत्यारे को पकड़ने के लिए ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल एसटीएफ टीम का गठन किया गया है। जिसके बाद घटना स्थल पर ग्रामीण एसपी पहुंच घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए जांच पड़ताल किया। घटना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें