फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक मैकेनिक की मौत, छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा

Tue, 27 Jan 2026 08:19 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

गणतंत्र दिवस की शाम एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, जब घर लौट रहे बाइक मैकेनिक की सड़क हादसे में जान चली गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर ने मौके पर ही उसकी जिंदगी छीन ली।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में मोटर साइकिल मैकेनिक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में गणतंत्र दिवस की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटर साइकिल मैकेनिक की मौत हो गई। घटना सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर-गाजीपुर नेशनल हाईवे संख्या-19 पर सेंगर टोला गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के हाई स्कूल चौक निवासी किशुन चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र कन्हैया चौधरी के रूप में हुई है। कन्हैया चौधरी पेशे से मोटर साइकिल मैकेनिक थे और छपरा शहर के श्यामचक इलाके में उनकी दुकान थी।

ये भी पढ़ें: Bihar News: छपरा के लाल एएसआई श्याम सिंह को राज्यपाल पदक, गांव से जिले तक जश्न का माहौल
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कन्हैया चौधरी सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेंगर टोला गांव के समीप छपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


सड़क हादसे के कारण कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। जैसे ही हादसे की खबर मृतक के परिजनों को मिली, वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें