Bihar Election : 124 साल की वोटर मिंता देवी के पास जब पत्रकार पहुंचे और उन्हें प्रियंका गांधी की एक तस्वीर दिखाई तो तस्वीर को देखते ही मिंता देवी भड़क गई। उन्होंने प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के साथ-साथ सरकार और चुनाव आयोग पर भी खूब बोली।
बिहार में सिवान की मिंता देवी अचानक चर्चा में आ गई, क्यों कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मिंता देवी की तस्वीर लगी टीशर्ट पहनकर दिल्ली में प्रदर्शन करते दिखी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मिंता देवी को फर्जी वोटर करार देते हुए चुनाव आयोग के द्वारा किये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर जमकर हंगामा किया। अब जब इस बात की जानकारी मिंता देवी तक पहुंची तो वह भड़क गई। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन हैं? उन्हें मेरी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने का अधिकार किसने दिया?...
मिंता देवी से पूछने पर वह भड़कते हुए बोली कि मुझे इसके बारे में दो चार दिन पहले पता चला। वह ( सांसद प्रियंका गांधी) मेरी कौन हैं? प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन हैं? उन्हें मेरी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने का अधिकार किसने दिया? मिंता देवी से यह पूछने पर कि आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से कोई कॉल भी आया? तो मिंता देवी ने कहा कि मुझे किसी का फोन नहीं आया...वे मेरी उम्र से अधिक मेरे शुभचिंतक क्यों बन रहे हैं? मिंता देवी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए।
मिंता देवी भड़कते हुए बोली कि जिन्होंने भी यह डिटेल्स डाला है, क्या उन्होंने उस समय अपनी आंखें बंद कर ली थी? अगर सरकार की नज़र में मैं 124 साल की हूँ, तो सरकार मुझे वृद्धावस्था पेंशन क्यों नहीं दे रही है? मिंता देवी का कहना है कि 124 वर्ष के उम्र वालों को जो सरकार की योजनायें मिलनी चाहिए वह सरकार मुझे उस योजनाओं का लाभ दे या फिर वोटर आई कार्ड में मेरा डिटेल्स सही किये जाएं।