फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सीएचसी की बदहाली देख भड़कीं विधायक, एंटी रेबीज वैक्सीन भी नहीं मिली; गायब थे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

Sun, 29 Nov 2026 11:10 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण के परसा सीएचसी के औचक निरीक्षण में विधायक डॉ. करिश्मा राय को गंदगी, एंटी रेबीज वैक्सीन की कमी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की गैरमौजूदगी मिली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई और अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विधायक और परसा सीएचसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्थानीय विधायक डॉ. करिश्मा राय ने नाराजगी जताई। शनिवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्हें परिसर में गंदगी, एंटी रेबीज वैक्सीन की कमी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की गैरमौजूदगी जैसी खामियां मिलीं। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

प्रसव कक्ष और शौचालय में मिली गंदगी

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, प्रसव कक्ष, शौचालय और पूरे परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी और प्रसव कक्ष व शौचालय की खराब स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर को फोन
दवाओं की उपलब्धता की जांच के दौरान अस्पताल के स्टॉक में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) नहीं मिली। इस पर विधायक ने स्वास्थ्य प्रबंधक शिव कुमार पासवान से जवाब मांगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल ड्रग इंस्पेक्टर से फोन पर बात की। साथ ही अस्पताल में सभी जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और विभिन्न बीमारियों की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सूचना के बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचे प्रभारी

विज्ञापन

निरीक्षण की पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार अस्पताल में मौजूद नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित साफ-सफाई, जरूरी दवाओं की उपलब्धता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें