फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: ‘ओसामा यानी शेर सिंह, इस बार दहाड़ेंगे’, सीवान के हुसैनगंज में अखिलेश की जनसभा; भाजपा पर बरसे

Mon, 03 Nov 2025 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Election: तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए अखिलेश ने कहा कि जब उन्होंने नौकरियां देना शुरू किया तो भाजपा घबरा गई और सरकार गिरा दी। लोगों को अब तय करना है नौकरी की सरकार चाहिए या झूठ की टोकरी वाली सरकार।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के हुसैनगंज ब्लॉक मैदान में सोमवार को महागठबंधन प्रत्याशी और स्वर्गीय शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। हुसैनगंज शहाबुद्दीन का गृह प्रखंड है, जिसे उनका गढ़ माना जाता है। भारी बारिश से मैदान पानी से लबालब था, बावजूद इसके विशाल जनसमूह उमड़ा और मैदान खचाखच भरा दिखाई दिया।

विज्ञापन


करीब 30 मिनट तक चले भाषण में अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने पूरे संबोधन में भाजपा का नाम 28 बार लिया, जबकि किसी अन्य NDA घटक दल का नाम उन्होंने उल्लेख तक नहीं किया। अखिलेश ने कहा कि बिहार महापुरुषों, संतों और विचारकों की धरती रही है, जिसने संकट के समय देश को दिशा दिखाई है। महावीर और बुद्ध का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार ने हमेशा राष्ट्र को मार्गदर्शन दिया है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उपलब्धियों का हिसाब नहीं दे सकती। जनता अब 20 साल पुरानी बातें नहीं, वर्तमान सरकार और 11 साल की केंद्र सरकार से जवाब मांग रही है। किसानों की आय दोगुनी हुई या नहीं, नौकरी मिली या नहीं, धान का दाम बढ़ा या नहीं। किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक तक उपलब्ध नहीं है। ये सरकार बेरोजगारी बढ़ा रही है।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए अखिलेश ने कहा कि जब उन्होंने नौकरियां देना शुरू किया तो भाजपा घबरा गई और सरकार गिरा दी। लोगों को अब तय करना है नौकरी की सरकार चाहिए या झूठ की टोकरी वाली सरकार। महंगाई और GST को मुद्दा बनाते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल, गैस व रोजमर्रा की चीजों की कीमतें आसमान पर हैं, और भाजपा जश्न मना रही है।

रंगी लोगों को बहुरंगी लोग पसंद नहीं
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विश्वगुरु को अब अमेरिका धमका रहा है, टैरिफ लगा रहा है। भाजपा पीछे से समझौता कर ली है कि अमेरिका का दूध व दूध से बना प्रोडक्ट भारत में आएगा। यह देश को मांसाहारी दूध पिलाने की योजना है। अब गोरखधंधा चलाने वाले लोग बताए उनका गोरखधंधा कैसे चलेगा। योगी आदित्यनाथ पर बिना नाम लिए कई बार प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि एक रंगी लोगों को बहुरंगी लोग पसंद नहीं है। उन्हें सिर्फ नाम बदलना आता है। उन्होंने प्रदेश बदला, पार्टी बदली, चुनाव चिह्न बदला, भेष बदला और अब गांव-शहरों के नाम बदल रहे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में सपा सरकार ने ऐसा एक्सप्रेस-वे बनाया जिस पर हवाई जहाज उतर सकता है, जबकि एकरंगी के द्वारा गोरखपुर में एक सड़क बनाई गई है उस पर चलने से पेट और पीठ दर्द हो जाता है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों का भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि वे हेलिकॉप्टर खरीद रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार का चुनाव देश की राजनीति की दिशा तय करेगा।

पीएम के पटना रोड शो पर कटाक्ष
प्रधानमंत्री के रोड शो पर कटाक्ष करते हुए बोले कि कल पटना में एक शो दिखाया गया जिसमें दूल्हा ही गायब था, इसका मतलब है कि दूल्हा आगे बदला जाएगा। छपरा से RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का जिक्र करते हुए बोले, जब से बिहार आ रहा हूँ और भोजपुरी गाना सुनने के लिए “गूगल पर भोजपुरी गाने सर्च कर रहा हूं तो हर जगह सिर्फ खेसारी ही हैं।” कोई दूसरा दूर दूर तक नही है।

पढ़ें:  चुनावी सभा में पीएम मोदी बोले- राजद-कांग्रेस को कट्टा और कट्टरपंथी ही पसंद है

बुलडोजर राजनीति पर भी हमला
अखिलेश ने बुलडोजर राजनीति पर भी हमला बोला और कहा कि 400 दिन बचे हैं, बुलडोजर को दिमाग नही होता ड्राइवर व चाबी चलता है, चाबी और ड्राइवर बदलते ही बुलडोजर भी दिशा बदल देगा। अंत में उन्होंने कहा  कि एक रँगी को अगर ओसामा का नाम बदलना ही था तो शेर सिंह कर देते। चैटजीपीटी पर खोजेंगे तो ओसामा का दूसरा मतलब शेर सिंह आता है। इस बार शेर दहाड़ेगा और बिहार का शेर सबको करेगा ढेर।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक रंगी को न लैपटॉप चलाना आता है, न चैटजीपीटी। फेसबुक, इंस्टाग्राम कोई और चलाता है, गूगल कोई और सर्च कर के देता है। सभा के अंत में अखिलेश ने तेजस्वी यादव पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार चलाने का अनुभव मैं रखता हूं और इसे तेजस्वी को देने का काम करूंगा। सभा के दौरान माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा और लोगों का जोश साफ दिखा कि हुसैनगंज में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें