Bihar Election 2025: नामांकन वापस लेने के बाद, एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह डॉ. सिन्हा के आवास अंबेडकर चौक पहुंचे। दोनों नेताओं ने मुलाकात की, जहां डॉ. सिन्हा ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए नामांकन वापस लेने की बात कही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोपालगंज सदर विधानसभा (101) से जनसुराज के वरिष्ठ नेता और चिकित्सक डॉ. शशि शेखर सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र के सियासी समीकरणों में एक नया मोड़ ला दिया है।
विज्ञापन
नामांकन वापस लेने के बाद, एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह डॉ. सिन्हा के आवास अंबेडकर चौक पहुंचे। दोनों नेताओं ने मुलाकात की, जहां डॉ. सिन्हा ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए नामांकन वापस लेने की बात कही। इस मौके पर डॉ. सिन्हा ने कहा कि हम सब एक हैं। उनके इस बयान को क्षेत्र में एनडीए की एकजुटता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इस फैसले के बाद, गोपालगंज सदर विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है। माना जा रहा है कि डॉ. सिन्हा का यह कदम सुभाष सिंह की दावेदारी को और मजबूत करेगा।
मुंगेर में भी VIP को लगा धक्का
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के वरिष्ठ नेता सकलदेव बिंद ने अपना नामांकन पत्र वापस लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम टेटिया बंबर प्रखंड के हाथीनाथ मैदान में आयोजित हुआ, जहां वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद सकलदेव बिंद ने महागठबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब बिंद समाज और अति पिछड़ा वर्ग महागठबंधन को वोट नहीं देगा।