फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला, घटना में लिप्त 18 गिरफ्तार; हथियार और वाहन बरामद

Sat, 24 May 2025 07:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: पुलिस के अनुसार, तस्करों ने पहले ही गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को पुलिस की कार्रवाई की सूचना दे दी थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर और एक मोबाइल फोन भी छीन लिए गए।
विज्ञापन
जब्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली दुबौली टोला स्थित तकिया गांव में शुक्रवार सुबह शराब तस्करों का पीछा करते हुए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गोपालपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार और एक चौकीदार घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें सात महिलाएं और तीन किशोर भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, धारदार हथियार और आठ वाहन जब्त किए हैं। पुलिस को संदेह है कि ये वाहन चोरी के हैं और तस्करी में प्रयुक्त हो रहे थे। इस मामले में पुलिस ने 59 नामजद और 40–50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: नवादा रजिस्ट्री कार्यालय से 18 पृष्ठ गायब, दस्तावेजों में हुई छेड़छाड़; पांच पर केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, तस्करों ने पहले ही गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को पुलिस की कार्रवाई की सूचना दे दी थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर और एक मोबाइल फोन भी छीन लिए गए।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर रातभर चले अभियान में विभिन्न इलाकों से गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमों के माध्यम से अभियान चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें