फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: घर के बाहर सो रहे बीडीसी पति को बदमाशों ने मारी गोली, गोरखपुर रेफर; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 27 Sep 2025 03:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar Crime: बताया जा रहा है कि आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बीरवट बाजार गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि घर के बाहर चौकी पर सो रहे बीडीसी पति को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजन उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, उचकागांव पंचायत की बीडीसी नजरुल बीबी के पति और पेशे से ठेकेदार बशीर अहमद शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गांव में आयोजित पूजा समिति की बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद वह गर्मी के कारण घर के बाहर चौकी पर सोने चले गए। रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर मुंह बांधे बाइक सवार बदमाश पहुंचे और बशीर अहमद की पीठ में गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर कराहने लगे।

विज्ञापन


पढे़ं: प्रदेश को मिले दो नए रामसर स्थल, कुल संख्या पहुंची पांच; गोकुल जलाशय-उदयपुर झील को मिली नई पहचान

आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उनकी पीठ में फंसी गोली को सर्जरी के जरिए निकाला नहीं जा सका था।

घटना की सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, उचकागांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, दरोगा मंकेश्वर महतो दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। हालांकि मौके से कारतूस का खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने घायल के परिजनों से पूछताछ की और संदेह के आधार पर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस घायल का बयान दर्ज करने के लिए गोरखपुर अस्पताल रवाना हो गई है। फिलहाल पुलिस परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें