फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'अल्पसंख्यकों के विकास के लिए नीतीश कुमार ने काम किया', जदयू मिलन समारोह में बोले आयोग के अध्यक्ष

Sat, 27 Sep 2025 04:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar News: शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद अफजल अब्बास ने अपने संबोधन में कहा कि जदयू हमेशा से सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास को हर गांव और मोहल्ले तक पहुंचाने का काम किया है। क्योंकि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में जितना भी सुधार हुआ है, वह सब जदयू सरकार की उपलब्धि है। उक्त बातें अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ओल्हनपुर गांव स्थित इस्लामिया हाई स्कूल के खेल मैदान परिसर में जदयू का मिलन समारोह सह जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम करता है, पहले भी उन लोगों ने विकास का कोई काम नहीं किया था। जबकि जदयू जनता के विश्वास पर खड़ा उतर रही है, साथ ही अल्पसंख्यकों के विकास के लिए नीतीश कुमार ने काम किया है। जिस कारण अल्पसंख्यकों को एकजुट रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन


पढ़ें: वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय धरना, मांगों के समर्थन में निकाली पदयात्रा; जानें क्या कहा गया

वहीं शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद अफजल अब्बास ने अपने संबोधन में कहा कि जदयू हमेशा से सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया है। मढ़ौरा की जनता का विश्वास दिखाता है कि आने वाला समय भी जदयू का है। वहीं अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मुर्तुजा अली कैसर ने कहा कि राजद की राजनीति सिर्फ जात- पात और परिवारवाद तक ही सीमित है। जनता अब इन सब से ऊब चुकी है। जदयू में शामिल हो रहे नए साथियों से पार्टी और भी मजबूत होगी और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष सह मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि मढ़ौरा विधानसभा में आज का यह कार्यक्रम इस बात का संकेत है कि लोग बदलाव चाहते हैं। नीतीश कुमार का विकास मॉडल ही बिहार की असली पहचान बनेगा। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इस्लामिया हाई स्कूल ओल्हनपुर खेल मैदान परिसर में शनिवार को जदयू का मिलन समारोह सह जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों राजद समर्थक और कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता को त्याग कर जदयू का दामन थामा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के  जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने की, जबकि मंच संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज परवेज ने किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें