फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: साइकिल और मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Mon, 01 Dec 2025 01:34 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सलमान महमद, श्यामबाबू प्रसाद और निरंजन कुमार एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव खोरमपुर लौट रहे थे, तभी अचानक साइकिल चालक सामने आ गया और तेज टक्कर हो गई।
विज्ञापन
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना छपरा-मशरख मुख्य मार्ग पर गौरा थाना क्षेत्र के रामपुर नहर के समीप हुई।

मृतक की पहचान सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर बिंदटोलिया गांव निवासी श्यामबाबू प्रसाद (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में गौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी निवासी योगेंद्र गिरी (65 वर्ष), खोरमपुर निवासी शिव कुमार महतो का पुत्र निरंजन कुमार (20 वर्ष) तथा सलमान महमद (25 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों को पहले नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों में योगेंद्र गिरी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पढे़ं; कुदाल के वार से पूर्णिया में 60 वर्षीय वृद्ध की नृशंस हत्या, चार पर एफआईआर दर्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सलमान महमद, श्यामबाबू प्रसाद और निरंजन कुमार एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव खोरमपुर लौट रहे थे, तभी अचानक साइकिल चालक सामने आ गया और तेज टक्कर हो गई। हादसे में श्यामबाबू प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और घायलों तथा मृतक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्यामबाबू प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो पुत्रियां एवं एक पुत्र है। इधर, घटना की जानकारी के बाद गौरा थाना पुलिस नगरा अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें