फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज में पांच वर्षीय मासूम से हैवानियत, मां ने दर्ज कराई शिकायत; पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 09:38 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया है कि एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के मां के फर्द बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे थाने के एक गांव में पांच वर्षीया बच्ची के साथ उसी गांव के एक युवक ने दुराचार की कोशिश की। मामले को लेकर बच्ची की मां ने युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक गुरुवार को करीब तीन बजे दिन में बच्ची को चॉकलेट देकर अपने चाचा के नवनिर्मित मकान में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। बाद में बच्ची रोते हुए आकर अपनी मां को सारी बात बताई जिसके बाद उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस ने बच्ची का मेडिकल जांच कराया।

पढ़ें: नवादा में घूसखोर दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, केस डायरी की मदद में मांग रहा था घूस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया है कि एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के मां के फर्द बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें