फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, मंत्री रत्नेश सदा ने गिनाई शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क विकास की उपलब्धियां

Tue, 16 Sep 2025 08:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरे

सार

भोरे के बीपीएस कॉलेज में मंगलवार को एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, जदयू महासचिव मनीष वर्मा, विधायक अमरेंद्र पांडेय समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भोरे में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोरे के बीपीएस कॉलेज में एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा। सम्मेलन के चलते भोरे की अधिकांश सड़कों पर आवागमन रोकना पड़ा। प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी थी, और कुछ देर बाद यातायात पुनः सुचारू किया गया। सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, रामसूरत राय, जदयू महासचिव मनीष वर्मा, विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, मिथिलेश तिवारी, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे। मुख्य वक्ता रत्नेश सदा ने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सड़क निर्माण और बुनियादी संरचना में निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजना प्रचार की अपील की और कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भोरे के विधायक सह मंत्री सुनील कुमार ने अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह ने बताया कि सरकार किसानों, मजदूर और महिलाओं को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। योजनाओं से हर वर्ग को समान विकास के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की। रामसेवक सिंह ने महिलाओं के लिए सरकार की पहलों की भी जानकारी दी।

जदयू महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि संगठन को मज़बूत बनाना आज का प्रमुख कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता को सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और जनसेवा को प्रभावी बनाएं। पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने कहा कि एनडीए सरकार विकास योजनाओं को राज्य के हर कोने तक पहुंचा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज

विधायक पप्पू पांडेय ने कहा कि बिहार में सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य हर वर्ग को मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि एनडीए सरकार गरीब और कमजोर तबके को विकास में शामिल करने की योजना बना रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और जल प्रबंधन में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर योजनाओं का प्रचार करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ जदयू के जिला अध्यक्ष आदित्य शंकर शाही ने किया। संचालन की जिम्मेदारी भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गिरी ने संभाली। इसके अतिरिक्त नितेंद्र सिंह, सत्यम कुमार, दीपू मिश्रा, कुंज बिहारी मिश्रा, संतोष कुशवाहा, चंदन यादव, अनिल यादव, राधा यादव, पारस यादव सहित दर्जनों अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि भोरे क्षेत्र की समस्याओं को सरकार विशेष प्राथमिकता से सुलझा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करें और लोगों को उनके अधिकार व लाभ से अवगत कराएं।
विज्ञापन


समापन में सभी नेताओं ने एकजुट होकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कार्यकर्ताओं से संगठन को मज़बूत बनाने और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन से यह संदेश गया कि एनडीए सरकार विकास की राह पर लगातार बढ़ रही है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें