फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नहर किनारे पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने बीच सड़क पर करा दी शादी; खूब हुआ ड्रामा

Sun, 10 May 2026 06:50 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के भोरे क्षेत्र में नहर किनारे मिले प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हंगामे और समझाइश के बाद भी दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए। आखिरकार ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही दोनों की शादी करा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं इश्क और जंग में सब जायज होता है, लेकिन गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में जो हुआ उसने फिल्मी कहानियों को भी पीछे छोड़ दिया। महरादेउर गांव के एक युवक और बनकटा जागीरदारी की युवती के प्रेम प्रसंग का अंत न थाने में हुआ और न किसी मैरिज हॉल में, बल्कि ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही दोनों की शादी करा दी।

नहर किनारे मिल रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने पकड़ लिया

विज्ञापन

बताया जाता है कि युवक और युवती चोरी-छिपे नहर किनारे मिल रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और दोनों को पकड़ लिया गया। पहले जमकर हंगामा हुआ, फिर मारपीट की नौबत आ गई।

ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घंटों तक समझाने-बुझाने का दौर चला। परिवार और ग्रामीणों ने लोक-लाज का हवाला देकर दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन प्रेमी जोड़ा अपनी जिद पर अड़ा रहा। पिटाई और बंधक बनाए जाने के बावजूद दोनों ने साफ कहा कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते।
विज्ञापन


पढ़ें: फिल्म स्टार से तमिलनाडु के नए सीएम बने विजय, कलाकार मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर उकेरी तस्वीर; देखें

सड़क बनी मंडप, भीड़ बनी बाराती
जब समझाने के सारे प्रयास विफल हो गए तो ग्रामीणों ने मौके पर ही शादी कराने का फैसला कर लिया। माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए मंदिर तक जाने का इंतजार नहीं किया गया। बीच सड़क पर ही दोनों को खड़ा कर शादी की रस्में पूरी कराई गईं। ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक ने युवती की मांग भरी और इसके बाद युवती को उसके साथ विदा कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

इस अनोखी शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हंगामे और मारपीट के बाद सड़क ही शादी के मंडप में बदल गई। शादी के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ महरादेउर गांव चली गई। इलाके में इस “सड़क वाली शादी” की चर्चा हर तरफ हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें