फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: आनंद मोहन ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राहुल राज का थामा हाथ, एनडीए के सीट बंटवारे पर सवाल

Wed, 21 Oct 2026 10:00 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (03-सारण) के चुनाव से पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन ने निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज को समर्थन देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए की सीट बंटवारे की रणनीति और सारण में राजपूत समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद आनंद मोहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (03-सारण) का चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज को समर्थन देने की घोषणा की है। उनके इस फैसले से चुनावी मुकाबले के साथ ही एनडीए के राजनीतिक समीकरणों और सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर बहस तेज हो गई है। वहीं, शिक्षक मतदाताओं के बीच राहुल राज के समर्थन में गोलबंदी होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।

राजपूत समाज के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया

आनंद मोहन ने सारण में राजपूत समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का सवाल उठाते हुए कहा कि इस क्षेत्र में राजपूत समाज के नौ विधायक, एक एमएलसी और तीन सांसद हैं। ऐसे में उन्होंने सवाल किया कि समाज की इतनी राजनीतिक भागीदारी होने के बावजूद उसके प्रतिनिधित्व को नजरअंदाज कर फैसला कैसे लिया जा सकता है। उनके इस बयान को सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सामाजिक प्रतिनिधित्व और राजनीतिक हिस्सेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव के बीच इस मुद्दे के उठने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

एनडीए की सीट बंटवारे की रणनीति पर भी सवाल

आनंद मोहन ने एनडीए की सीट बंटवारे की रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर आठ सीटों पर चुनाव होना था और उनमें से एक-एक सीट जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान को दे दी जाती, तो पांच सीटें बचतीं। इन सीटों पर भाजपा और जदयू आपस में फैसला कर सकती थीं।

विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में एनडीए की एकजुटता का क्या अर्थ रह जाता है। आनंद मोहन ने कहा कि यही काम अगर वशिष्ठ नारायण सिंह, नीतीश कुमार, ललन सिंह और आनंद मोहन करते, तो लोग सवाल उठाने लगते। उनके इस बयान को गठबंधन के भीतर फैसले लेने की प्रक्रिया और राजनीतिक व्यवहार पर सवाल के रूप में देखा जा रहा है।

राहुल राज को आनंद मोहन का समर्थन, आनंद पुष्कर को लेकर भी चर्चा

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में आनंद मोहन ने निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज को समर्थन दिया है। दूसरी ओर, जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रणधीर कुमार सिंह पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर का समर्थन कर सकते हैं। हालांकि, उनकी व्यक्तिगत इच्छा को लेकर अलग-अलग चर्चा होने की बात भी सामने आई है। आनंद पुष्कर के करीब छह महीने पहले सीपीआई से आने का जिक्र भी इस राजनीतिक चर्चा में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें