फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीन विवाद में पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 10:39 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पड़ोसी राजेश शाह ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में अभिनेता के बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल विजेंद्रनाथ तिवारी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया।

पुश्तैनी जमीन विवाद बना हमले की वजह

पुलिस के अनुसार, यह हमला पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद का परिणाम है। बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन पर मिट्टी भराई को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में आरोपी के पिता को जेल जाना पड़ा था। पुलिस का कहना है कि पिता के जेल जाने के बाद आरोपी ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया।

घात लगाकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, 21 जून को आरोपी बेलसंड गांव में घात लगाकर बैठा था। जैसे ही विजेंद्रनाथ तिवारी वहां पहुंचे, आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार और माधोपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी राजेश शाह को गिरफ्तार कर लिया।

कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। इसके साथ ही घटना के समय पहने गए खून से सने शर्ट और पैंट भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें