फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीन-बेटी की शादी के पैसे तक डूबे, 20 महीने में डबल पैसा का सपना दिखा 80 करोड़ लेकर ‘आस्था’ कंपनी फरार

Sat, 11 Apr 2026 04:48 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: गोपालगंज जिले में जालसाजों ने एक भव्य सेमिनार के जरिए आम लोगों का भरोसा जीतकर 256 लोगों से करीब 80 करोड़ की ठगी की है। पीड़ितों ने बताया कि 2023 में उन्हें एक कंपनी के संचालकों ने उनके पैसे को 20 महीने में दोगुना करने का वादा किया था। समय पूरा होने पर जब वह पैसे लेने के लिए पहुंचे तब उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।

विज्ञापन
न्याय की गुहार लगाते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले से वित्तीय धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। ‘आस्था’ नामक एक निजी कंपनी के संचालकों ने निवेश को दोगुना करने का झांसा देकर करीब 256 लोगों से 80 करोड़ रुपये की ठगी की और रातों-रात फरार हो गए। इस बड़ी ठगी का शिकार हुए पीड़ित निवेशकों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।

शानदार होटल में बुना गया था ठगी का जाल

विज्ञापन

इस सनसनीखेज ठगी की पटकथा साल 2023 में लिखी गई थी। कंपनी के प्रबंधकों और कर्मचारियों ने अपनी साख जमाने के लिए शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में भव्य सेमिनार आयोजित किया था। इस बैठक में स्थानीय लोगों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े दावे किए गए। कंपनी ने निवेश की एक ऐसी योजना पेश की, जिसमें मात्र 20 महीने के भीतर मूलधन को दोगुना करने का वादा किया गया था। ज्यादा मुनाफे और कम समय में अमीर बनने के लालच में आकर मध्यम वर्गीय परिवारों, छोटे व्यापारियों, किसानों और ग्रामीणों ने अपनी जीवन भर की मेहनत की कमाई, बेटी की शादी के लिए रखे पैसे और जमीन बेचकर जुटाई गई राशि कंपनी में निवेश कर दी।

दफ्तरों पर लटका ताला, संचालकों के फोन बंद
ठगी का खुलासा तब हुआ, जब लगभग एक सप्ताह पहले गोपालगंज और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित कंपनी के कार्यालयों पर अचानक ताला लटक गया। जब कुछ निवेशक अपने रिटर्न और निवेश की स्थिति जानने दफ्तर पहुंचे, तो वहां सन्नाटा पसरा मिला। मैनेजर से लेकर छोटे कर्मचारी तक, सभी के मोबाइल फोन बंद थे और वे भूमिगत हो चुके थे। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तब पीड़ितों को समझ आया कि वे एक सोची-समझी साजिश का शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मंदिर के पास मां लग रही थी मासूम की बोली, पुजारी की सतर्कता से खुला राज, महिला गिरफ्तार

एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस ने शुरू की जांच
इसके बाद दर्जनों पीड़ितों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों ने बताया कि कंपनी ने करीब 256 लोगों की गाढ़ी कमाई हड़प ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक विशेष टीम गठित की जा रही है, जो कंपनी के बैंक खातों की जांच करने और फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने कहा कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें