फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवान में दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मामा के घर से लौट रहा था; परिजन बेसुध

Sat, 04 Apr 2026 07:30 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान के आंदर थाना क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अमित कुमार सिंह की मौत हो गई। घायल अमित ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त किया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान आंदर थाना क्षेत्र के बहेलिया और अमवारी गांव के बीच शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयजोरी गांव निवासी अमित कुमार सिंह (पुत्र संतोष सिंह) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, अमित रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कड़सर स्थित अपने मामा के घर गया हुआ था। घर लौटने के दौरान बहेलिया-अमवारी के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए शहर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


पढे़ं; बेगूसराय में STF और बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल, चार गिरफ्तार; ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कार्रवाई

हादसे के बाद बोलेरो चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे और वाहन को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। आंदर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें