फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गंडक में समाया 21 साल का युवक, शौच के दौरान फिसला पैर; SDRF की टीम चला रही तलाश अभियान

Thu, 23 Jul 2026 07:55 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर डाक बंगला घाट पर 21 वर्षीय राजकुमार शौच के दौरान गंडक नदी में डूब गया। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में लापता हो गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
नदी घाट पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक गंडक नदी में डूब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की तलाश के लिए SDRF की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। घटना पानापुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर डाक बंगला घाट की है। जानकारी के अनुसार, उभवा सारंगपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश साह का 21 वर्षीय बेटा राजकुमार दोपहर में शौच के लिए गंडक नदी किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिला सुराग

नदी में युवक को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह नदी की तेज धारा में बहकर लापता हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार के पिता सुरेश साह की भी कुछ वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब इस हादसे के बाद परिवार एक बार फिर गहरे सदमे में है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, SDRF को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलने के बाद पानापुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार, अंचल कार्यालय के कर्मी और पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि ने प्रशासन से जल्द से जल्द शव बरामद करने की मांग की। अंचलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना SDRF को दे दी गई है। टीम गंडक नदी में युवक की तलाश के लिए लगातार अभियान चला रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी किनारे विशेष सावधानी बरतने और गहरे पानी से दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें