फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की जिंदा जलकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 15 Dec 2024 01:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News: पिपरा नहर के पास बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्री एवं एक पुत्र तथा पत्नी को छोड़ गए, जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की जिंदा जलकर हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के जादो पिपरा नहर के पास बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से एक व्यक्ति की उस वक्त जिंदा जलकर मौत हो गई जब वो हमेशा की तरह सुबह अपने घर से दूध देने साइकिल से जा रहा था। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि गोपालगंज जिले हथुआ थाना क्षेत्र के बढ़ेया टोला बरौली के रहने वाले संतोष यादव दूध बेचकर अपने बच्चों का पालन पोषण करते थे। रविवार की सुबह करीब सात बजे जब अपने घर से पिपरा दूध बेचने जा रहे थे।

इसी बीच बिजली विभाग की लापरवाही से रास्ते पर गिरे ग्यारह हजार हाइ वोल्टेज के नंगे तार की चपेट में आ गए, जिससे वो मौके पर ही जिंदा जल गए। अपने पीछे वो दो पुत्री एवं एक पुत्र तथा पत्नी को छोड़ गए, जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मृतक के भाई का कहना है कि किसी तरह दूध बेचकर वो अपने बच्चों का पेट पालते थे। अब बच्चे किसके सहारे रहेंगे। उन्होंने बताया कि कई बार बिजली विभाग को बताया गया था, लेकिन लापरवाही से आज मेरा भाई जिंदा जल गया। मौके पर पहुंचे हथुआ एसडीएम ने हर संभव सहायता दिलाने की बात कह परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें