फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: महावीरी मेला देखने गया था 19 वर्षीय रजनीश, चाकू से गोदकर हत्या; अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

Wed, 18 Nov 2026 04:04 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा नया टोला गांव में महावीरी मेले के दौरान 19 वर्षीय रजनीश कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोस्तों के साथ मेला देखने गए युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा नया टोला गांव में महावीरी मेले के दौरान एक 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक दोस्तों के साथ मेला देखने गया था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान सरफरा नया टोला गांव निवासी मुकेश सहनी के पुत्र रजनीश कुमार (19) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रजनीश मंगलवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव में आयोजित महावीरी मेला देखने गया था। मेले में किसी बात को लेकर हुए विवाद या आपसी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन

घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से रजनीश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढे़ं: आठ हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स में मचाया आतंक; जाते-जाते बोले- फिर आएंगे

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दोस्तों और स्थानीय लोगों से पूछताछ

विज्ञापन

पुलिस मृतक के दोस्तों, परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेले में किसी के साथ रजनीश का विवाद हुआ था या हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी। पुलिस तकनीकी सर्विलांस और लोगों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें